अगर हम नमक नहीं खाएंगे तो क्या होगा?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 11:21

नमक न खाना भी खतरनाक है। सोडियम शरीर का जरूरी हिस्सा है और नमक में सोडियम मुख्य हिस्सा। 5 से 6 ग्राम नमक में 2 से 2.5 ग्राम सोडियम होता है। नमक की कमी से उल्टी, सिर दर्द, भ्रम, ऊर्जा में बहुत ज्यादा कमी, थकावट, बेचैनी आदि भी हो सकती है।

दरअसल, कम नमक खाने से लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है। इससे ब्लड में सोडियम के लेवल कम होने से हाइपोनेट्रेमिया की स्थिति पैदा हो जाती है। इसके लक्षण डिहाइड्रेशन की तरह होता है। जब यह स्थिति अत्यंत गंभीर हो जाती है तो मरीज के दिमाग में सूजन हो जाता है।4

सोडियम मांसपेशियों को सक्रिय करता है लेकिन इसकी कमी के कारण मांसपेशियों में ऐंठन होने लगती है. मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द होने लगता है. सोडियम की कमी के कारण पेट की समस्या भी हो जाती है. इसके कारण जी मिचलाना, उल्टी और पेट में दर्द की शिकायत हो जाती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info